परवेज़ अख्तर/विजयीपुर(गोपालगंज):- विगत वर्षों की भाति इस बार भी गोबर्धन -पूजनोत्सव पर्व पर विजयीपुर में रामजानकी मंदिर पर भंडारे के उपरांत साधू -महात्माओं को अंचला और कंबल वितरित किया गया. कंबल का वितरण विजयीपुर निवासी व फाजिलनगर डिग्री कालेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा०ब्रजभूषण मणि त्रिपाठी ने 170 साध्वी ,महात्मा ,भिक्षुओं को अपने कर कमलों द्वारा कम्बल का वितरण किया. बताया जाता है कि विजयीपुर में पुराने रामजानकी मंदिर पर स्वर्गीय वैदेही जी द्वारा गोवर्धन पूजनोत्सव पर्व पर दो दिन तक कच्ची -पक्की भंडारा का आयोजन किया जाता था जिसमें हजारों साधू ,महात्मा तथा भिक्षु प्रसाद ग्रहण करते थे तथा महात्माओं को अंचला दिया जाता था. इसी परंपरा को कायम रखते हुये श्री -श्री 108श्री रामचीज दास उर्फ त्यागी बाबा ने बाजार पर रामजानकी मंदिर का निर्माण कराया तथा महात्माओं को भंडारा और अंचला देने की परंपरा को जीवंत रखा. इसी कडी में प्रोफेसर जी जुट गयें और विगत कई वर्षों से महात्माओं को ठंड आने के पूर्व कंबल वितरित शुरु किया है. वितरण समारोह में गोरखपुर, बैकुण्ठपुर, मैरवा, कुशीनगर, गाजीपुर, अयोध्या,बलिया,छपरा सहित दूर दराज से आये 170 साधु महात्मा को कंबल दिया गया.मौके पर पंडित राधाकांत मणि त्रिपाठी ,गोविन्द लाल श्रीवास्तव , शैलेन्द्र श्रीवास्तव ,श्रीकान्त मणि त्रिपाठी ,अरविंद मणि त्रिपाठी ,पूर्व मुखिया रामनक्षत्र यादव सहित काफी संख्या में साधु ,महात्मा ,भिक्षु गण तथा भक्तों ने भाग लिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…