परवेज़ अख्तर/पंचदेवरी(गोपालगंज):- कटेया के एक युवक की यूपी में सड़क हादसे में मौत हो गयी.वहीं,बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसका इलाज पडरौना में एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.मृत युवक थाना क्षेत्र के कोइसा खुर्द निवासी भानू प्रताप चौहान का पुत्र सूरज चौहान(18 वर्ष)था,जबकि घायल युवक इसी थाने के बैदवली निवासी अलगु कुशवाहा है.हादसा यूपी के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने के परसौनी गांव के पास हुआ.बताया जाता है कि मंगलवार की शाम सूरज अपने मित्र अलगु कुशवाहा के रिश्तेदारी में उसके साथ यूपी में गया था.देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे.तभी समउर व पटहेरवा के बीच एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ गये. हादसे में सूरज की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी,जबकि अलगु गंभीर रूप से घायल हो गया.हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पटहेरवा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी.परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव पडरौना भेज दिया.वहीं,घायल अलगु को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी स्थिति भी नाजुक बतायी जा रही है.इधर,घटना की खबर मिलते ही सूरज के परिजनों में कोहराम मच गया.बुधवार की देर शाम उसका शव पडरौना से लाया गया.शव पहुंचते ही गांव में चीत्कार मच गया.परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे.माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया.परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…