Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सरकारी लाभ से वंचित जरूरतमंदों को राहत सामग्री की वितरण

परवेज अख्तर/सिवान:- नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 के वार्ड पार्षद ईश्वर पाण्डेय ने अपने निजी कोष से वार्ड के जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण किया। वार्ड पार्षद ईश्वर पाण्डेय ने मंगलवार की सुबह अपने वार्ड क्षेत्र के वैसे 50 जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण किया जिनका राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना में नाम दर्ज नहीं है। उन्हें सरकार से कोई सहायता नहीं मिल रहा है। उन्होंने नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 कपिया जागीर स्थित अपने निवास स्थान पर सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण की जानकारी देकर लोगों को साफ-सफाई के साथ घर में रह कर लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने को कहा। वार्ड पार्षद ईश्वर पाण्डेय ने कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए सरकार को वैसे गरीब व निसहाय जरूरतमंदो को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग कि जिनका सरकार के किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मौके पर राजकिशोर सिंह, बिनोद सिंह, दिग्विजय तिवारी, धीरज पाण्डेय, उमा पाण्डेय, ओम पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026