Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के नटवां में निकला 10 फुट लंबा अजगर, सनसनी

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के नटवां गांव में झरही नदी के किनारे अचानक अजगर निकल गया.इसकी सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी.मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लड़के झरही नदी पर नवनिर्मित पुल की ओर गये थे तभी अचानक 10 फुट लंबा अजगर नदी से बाहर निकलते दिखाई दिया.लड़कों के शोर मचाने पर बगल में स्थित मंदिर के महंथ संत पदम दास,अनिल सिंह,संतोष सिंह, दीपक कुमार,सोनू कुमार,गुड्डू सिंह,राकेश सिंह,राजू सिंह,विकास सिंह,मनु कुमार,दिलीप कुमार,मुन्ना कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गये.ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ लिया तथा इसकी सूचना बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति व सीओ अफजल हुसैन को दी.पदाधिकारियों ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है.मंगलवार की शाम तक अजगर ग्रामीणों के कब्जे में था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026