Maharajganj News

पूर्व पैक्स अध्यक्ष को भोज पार्टी देना पड़ा महंगा, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के कसदेवरा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष को उस समय महंगा पड़ा जब देश व्यापी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अपने घर पर घरभोज का पार्टी दे रहें थे। इस बात की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना के आधार पर बीडीओ नंदकिशोर सा, सीओ रविंदर राम, सीडीपीओ सोहेल अहमद, थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने छापामारी किया। जिसको लेकर उनके खिलाफ स्थानीय थाने में सीओ रविन्द्र राम के आवेदन पर लाॅकडाउन अवहेलना के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।इस संबंध में सीओ रविन्द्र राम ने बताया कि सोमवार की रात्रि 8:30 बजे गुप्त सूचना मिली की प्रखंड के कसदेवरा गाँव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह अपने घर पर घरभोज पार्टी का आयोजन किए है। जहाँ लाॅक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। सूचना के आलोक में वहां पहुंचा तो देखा की घरभोज की पार्टी में पहुंचे लोग पुलिस को देख भागने लगें। लाॅकडाउन व सोशल डिस्टेंस तोड़ने की अवहेलना के आरोप में पूर्व पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ सीओ के आवेदन पर थाने में महामारी अधिनियम के तहत थाना काण्ड संख्या 95/2020 मामला दर्ज कराई गई है। इस दौरान पुलिस ने मौके से पुरी, जिलेबी, रिफाइंड, गैस चुल्हा, कराही आदि समान को जप्त किया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024