परवेज अख्तर/सिवान : लोक आस्था के महान पर्व छठ के अवसर पर गांधी मैदान स्थित बुढ़िया माई परिवार के वरद पुत्र मोहन श्रीवास्तव द्वारा 101 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया गया। मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कचहरी रोड़ स्थित पृथ्वीराज सिंह के निवास स्थान पर बुढ़िया माई परिवार के सेवकों की बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष होने लोक आस्था छठ पर्व के अवसर पर 101 छठ व्रतियों के बीच वस्त्र(साड़ी), सुपली, गागल, सिंदूर, साठी का चावल समेत अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस दौरान छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री के रूप में सूप, नारियल, हल्दी, नींबू, अदरक, धूप आदि पूजन सामग्री का वितरण पूर्ण निष्ठा के साथ किया गया। इस अवसर पर पुजारिन अम्बिका देवी, बबुआ जी, लल्ली देवी, जनकदेव तिवारी, अरुण कुमार पांडेय, मन्नू सिंह, कन्हैया(सोनार), अमित कुमार बुचुन व बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर(टीपू) आदि के अलावा भारी संख्या में छठव्रती एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…