नौतन

रंगदारी मांगने के मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार के एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बताया कि नौतन बाजार निवासी बरजोरी उर्फ सुरेंद्र सोनी ने थाने में आवेदन देकर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है, जिसमें बताया गया है कि नौतन निवासी एक युवक ने उसके ज्वेलरी की दुकान पर विगत छह अक्टूबर को एक चिट्ठी गिराकर उसके माध्यम से चार लाख रुपये की रंगदारी की मांग किया । इसके बाद मोबाइल फोन पर भी फोन करके रुपये की मांग करता रहा । इसके बाद तंग आकर श्री सोनी ने पुलिस को आवेदन देकर फोन करने वाले मोबाइल नंबर भी दिया । पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर आरोपित को नौतन बाजार स्थित उसके कपड़े की दुकान से गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि गिरफ्तार युवक नौतन निवासी अभय कुमार उर्फ सुनील कुमार है, जिसे जेल भेज दिया गया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026