परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के ललन कांप्लेक्स स्थित रंजीत मोबाइल से सोमवार की शाम उच्चकों द्वारा उड़ाए गए ढाई लाख के मामले में नगर थाना में पीड़ित द्वार दिए गए आवेदन के आधार पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में वेस्टर्न यूनियन संचालक व बड़हरिया थाना क्षेत्र तिलसंडी पिपरा निवासी राजीव कुमार ने बताया कि मैंने सोमवार को आइडीबीआई बैंक से 12 बजे के आस पास ढाई लाख रुपया की निकासी की और बाइक से निकाल कर ललन कांप्लेक्स पहुंच गया, जहां पर एक मोबाइल दुकान से मोबाइल का सामान लेने लगा, तभी पीछे से दो युवक मोबाइल का सामान लेने के बहाने दुकान में आए और रुपयों से भरे मेरे बैग को लेकर चंपत हो गए। उसमें से एक युवक बैक के कैश कांउटर के पास मेरे साथ मौजूद था। इसकी जानकारी रंजीत मोबाइल दुकान के सीसी कैमरा देखने से हुई। इस घटना को लेकर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…