नौतन में दो बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, जीजा और साला हुए घायल, दोनों रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है की जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।जबकि एक बाइक पर सवार जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने एक घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।तथा दो लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।मृतक नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव का बिजेंद यादव (32वर्ष)है।

विजेंद्र यादव जो विदेश जाने के लिए मंगलवार को टिकट कराने वास्ते बाइक सवार होकर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के भेंगारी बाजार जा रहा था कि इसी बीच बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमा पर नौतन थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई।घायलों में उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के दल छपरा गांव निवासी सोनू सिंह तथा नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी गौतम सिंह शामिल हैं।जो दोनों रिश्ते में जीजा और साला बताए जा रहे हैं। उधर मृतक विजेंद्र यादव का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है।वहीं घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी तो दर्जनों की संख्या में मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए।परिजनों के चीत्कार से पूरा सदर अस्पताल गूंज उठा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026