Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में डबल मर्डरः पड़ोसी ने नशे में बाप-बेटे की चाकू गोदकर ले ली जान

गोपालगंज: गोपालगंज में गुरुवार की सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। कुचायकोट के फुलवरिया कमलापट्टी गांव में पड़ोसियों ने शराब के नशे में पिता-पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जबकि उनके भतीजे को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपित पड़ोसी रणजीत राय और अन्य फरार हो गए। मृतक की पहचान राम एकबाल तिवारी तथा इनके पुत्र मुकेश तिवारी के रूप में हुई है। घायल सुनील पांडेय हैं। सुनील को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

काफी दिनों से चल रहा था विवाद

बताया जाता है कि फुलवरिया गांव निवासी राम एकबाल तिवारी का अपने पड़ोस में रहने वाले रणजीत राय से काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह राम एकबाल तिवारी के घर उनके मौसेरे भाई सुनील पांडेय आए थे। राम एकबाल तिवारी, उनके पुत्र मुकेश तिवारी तथा सुनील पांडेय घर में आपस में बातचीत कर थे। इसी बीच शराब के नशे में पड़ोस के राणजीत राय व अन्य लोग इनके घर पहुंच कर गाली गलौच करने लगे, जिसका विरोध करने पर राम एकबाल तिवारी तथा इनके पुत्र मुकेश तिवारी के पेट में चाकू घोंप दिया गया। जिससे मौके पर ही पिता व पुत्र की मौत हो गई। वहीं हमले में सुनील पांडेय भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार

चाकू से हमले में सुनील पांडेय भी घायल हो गए। इस वारदात को अंजाम देने के वाद आरोपित पड़ोस के लोग फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता व पुत्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घायल सुनील पांडेय का बयान दर्ज कर आरोपितो को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026