परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थान क्षेत्र के बसावं शेख रफी टोला की एक महिला को दहेज की मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया. मामले में पीड़िता व बसांव शेख रफी टोला के नौशाद अली की पत्नी अफसरी खातून के बयान पर गुरुवार को कांड संख्या 02/2020 दर्ज की गई है. जिसमे पति, सास मासूम जन्नत, रौशन तारा व अमीरजाद अली को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है की वर्ष 2014 में मेरी शादी बसावं शेख रफी टोला के नौशाद अली के साथ हुई. शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में जनरेटर व बोलेरो की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पति ने मिट्टी का तेल डालकर जलाने का भी प्रयास किया. उसके बाद मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया. महिला अपने मायके चली आई. पति की दूसरी शादी कर लेने की बात सुन महिला गुरुवार को बसंतपुर थाना पहुंची व प्राथमिकी दर्ज कराया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…