Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अपनी मांगों को लेकर बैठक करते रिटायर्ड फौजी

परवेज अख्तर/सिवान:- शुक्रवार को बलथरा शिव मंदिर पर नवीगंज बसंतपुर के रिटायर्ड फौजियों ने फौजी सिहेश्वर नाथ पांडे के अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर एक बैठक किया. बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश सेवानिवृत्त फौजियों को स्वास्थ्य, विद्युत, कृषि नौकरी परिवहन समेत विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं से जोड़ने एवं उनके परिजनों को सरकारी नौकरी के क्षेत्र में 10 प्रतिरक्षण आरक्षण अन्य प्रदेशों की भाती सुनिश्चित करने की मांग की. जिला वार रिटायर फौजियों के लिए कैंटिन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विचार-विमर्श एवं कई आवश्यक रणनीति बनाई गई. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आशय कि जानकारी बिहार सरकार राज्यपाल एवं जिला प्रशासन को लिखित पत्र रूप से एक सप्ताह के अंदर भेजकर सूचित कर दिया जाय. रिटायर्ड फौजियों का कहना था कि हम लोगों के मांगो को यदि बिहार सरकार और जिला प्रशासन अनसुना करता है तो इसके लिए हम चुप नहीं बैठेंगे. अपनी मांगों को ले आगामी 26 जनवरी के बाद धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे. बैठक में मुख्य रूप से राकेश पांडे, बृजेश कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, सुनील कुमार, ओम प्रकाश माली, श्रद्धानंद पाठक, भगवान सिंह, अब्दुल कादिर, रामबाबू गुप्ता, रामायण पंडित, अजय तिवारी, बलवंत सिंह, दिनेश तिवारी, सभापति पांडे समेत सैकड़ों में रिटायर्ड फौजी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026