Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से गेटमैन की हुयी मौत

ट्रेन को आने के लिए गेट बंद कर साफ करने गया था चिकरेल

गेट नहीं खुलने पर स्टेशन से कर्मचारी के पहुंचने के बाद घटना की हुयी जानकारी

ट्रेन का चालक ने भी किसी आदमी के रन ओवर की दी थी सूचना

परवेज अख्तर/सिवान:- सीवान जंक्शन के पूर्वी छोर स्थित स्पेशल गेट संख्या 91 के समीप गुरुवार की रात्रि करीब 12.50 बजे गेटमैन की मौत पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. मृत गेट मैंन जितेंद्र कुमार गया जिले के वजीरगंज थाने के ओरैल गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात करीब 12.45 में आरआरआई से किसी ट्रेन आने की सूचना पर गेट को बंद करने का निर्देश मिला.12.46 में गेट मैंन जितेंद्र कुमार गेट को बंद कर दिया. ट्रेन के जाने के बाद जब काफी समय तक गेट नहीं खुला तो आरआरआई से उसे फोन किया गया. लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. उसके बाद स्टेशन से एक कर्मचारी को गेट पर भेजा गया. केबिन में जितेंद्र कुमार नहीं मिला. वह गेट सड़क से करीब 50 मीटर पश्चिम ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला. इधर ट्रेन का चालक ने भी किसी व्यक्ति के ट्रेन से रन ओवर की सुचना स्टेशन मास्टर को दी थी.उसके बाद सूचना मिलते ही आरपीएफ के पदाधिकारी वृजभूषण सिंह एवं विकास कन्नौजिया मौके पर पहुंचे तथा घायल अवस्था में जितेंद्र कुमार को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान ही मौत हो गयी. टीआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शायद गेट बंद करने के बाद जितेंद्र चिकरेल को साफ करने गया था. वह यह नहीं समझ पाया होगा कि किस लाइन पर ट्रेन आ रही है. इस कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. इधर जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. उसके बाद थाने में यूडी केश दर्ज कर मामले को दर्ज कर लिया.छपरा रेल वेलफेयर इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह सूचना मिलते ही सीवान पहुंचे मथ गेटमैन की पत्नी को दाह संस्कार के लिए तत्काल दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दिया. रेल कर्मचारियों ने भी तत्काल 26 हजार एक सौ रुपये की आर्थिक मदद दी. सदर अस्पताल के मॉर्चरी वेन से गेटमैन के शव को उसके पैतृक गांव गया को भेजा गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026