Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दहेज को ले विवाहिता की हत्या, शव गायब

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भेड़वनिया गांव में 27 जून को एक विवाहिता की हत्या कर उसका शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतका के पिता महम्मदा निवासी सुदामा सिंह ने थाने में आवेदन देकर मृतका के पति विकास कुमार, ससुर सुदर्शन सिंह तथा सास राजपति देवी पर पुत्री की हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी गुरुवार को दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष राकेश मोहन के अनुसार मृतका के पिता ने आवेदन में लिखा है कि वह अपनी पुत्री सीमा कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व भेड़वनिया निवासी सुदर्शन सिंह के पुत्र विकास कुमार से की थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए मारपीट तथा प्रताड़ित किया जाता था जिसकी शिकायत उसकी पुत्री हमलोगों से करती थी। इस दौरान अंत में उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024