परवेज अख्तर/सिवान :- स्थानीय सिसवन ढाला के समीप गुरुवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत महिला हुसैनगंज थाना क्षेत्र छाता छपिया निवासी बाल्मीकि साह की पत्नी कांति देवी बताई जाती है। बताया जाता है कि कांति देवी सामानों की खरीदारी करने के लिए सिवान आई थी तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के चपेट में आ गई जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से बरामद थैला में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान की। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…