सिवान: नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ रेल यात्री

परवेज अख्तर/सिवान: पर्व त्यौहार का मौसम शुरू होते ही जंक्शन पर नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हो गए हैं। शनिवार की रात्रि में नशाखुरानों ने एक यात्री को नशा खिलाकर लूट लिया। रविवार की सुबह जीआरपी ने बेहोशी की हालत में रेल यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित रेल यात्री गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई टोला निवासी श्याम सुंदर पंडित है। स्वजनों ने बताया कि रविवार की सुबह जीआरपी द्वारा फोन करके सूचना दी गई कि श्याम सुंदर पंडित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचकर पाया गया कि श्याम सुंदर बेहोशी की हालत में थे। बताया कि श्याम सुंदर पंडित हैदराबाद में ठेकेदारी का काम करते हैं। शनिवार की देर शाम किसी ट्रेन से हैदराबाद से गोरखपुर आए हैं। गोरखपुर से अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन पड़कर रात्रि में सिवान जंक्शन पर उतरे। श्याम सुंदर पंडित के साथ गोरखपुर से साथ में आए एक अन्य यात्री ने जंक्शन पर उतरने के बाद चाय में नशा मिलाकर पिला दिया तथा पाकेट से नगद सात हजार रुपए, मोबाइल तथा कीमती सामान लेकर फरार हो गया। जीआरपी ने श्याम सुंदर पंडित के पास से गोरखपुर से सिवान जंक्शन का रेल टिकट बरामद किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026