परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के तीतरा गांव में राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर कुमार के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया गया।अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर कुमार ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली ने अपने जीवन में शिक्षक की भूमिका को धरातल पर उतारने का काम किया।
श्री कुमार ने कहा कि यही कारण है कि उनकी जयंती राष्ट्रपति के रूप में नहीं बल्कि एक शिक्षक के रूप में मनाई जाती है जो शिक्षक जगत के लिये स्वाभिमान व गौरव की बात है। अभियान के जिलाध्यक्ष सह अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक अशोक राय ने कहा कि राधाकृष्णन साहब हम सबके प्रेरणास्रोत है तथा युवा पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन का लाभ लेना चाहिये। मास्क पहन सोसल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।इस मौके पर चितरंजन राय,मनोज कुमार,जयप्रकाश पटवा, दीपक कुमार सोनी,छोटू कुमार वर्मा,भाजपा नेता प्रमोद राय तथा शानू राय आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…