परवेज अख्तर/सिवान : जिले में आयोजित 22वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मुख्यालय स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 100 मीटर की दौड़ में राकेश कुमार ने स्वर्ण पदक, शार्ट पुट और डिस्क थ्रो में प्रताप ने स्वर्ण पदक, 1500 एवं 400 मीटर में नजरे आलम ने स्वर्ण पदक, लंबी कूद में निशु ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं 400 मीटर दौड़ में अर्जुन ने रजत, 100 मीटर दौड़ में अभिषेक ने रजत तथा 1500 मीटर दौड़ में शुभम ने कांस्य पदक तथा लंबी कूद में कीर्ति कुमार ने कांस्य पदक जीता। बच्चों की इस सफलता पर प्राचार्य अविनाश चंद्र झा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न खेलों में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ये ही बच्चे कल के राज्य स्तर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय की चैयरमैन नीलम सिंह ने भी बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…