परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना परिसर में शुक्रवार को चिकित्सा प्रभारी डा. प्रभात कुमार के निर्देश पर फार्मासिस्ट दिलीप कुमार यादव, अकाउंटेंट सुभाष चंद्र महतो, एकाउंटेंट सुभाष चंद्र महतो सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा थाना के सभी कर्मियों को फाइलेरिया से बचाव को ले दवा खिलाई गई। इसमें अल्बेंडाजोल डीइसी 100 एमजी का 3 टेबलेट शामिल था। फार्मासिस्ट ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के तरफ से सभी लोगों को दवा खिलाई जा रही है ताकि जान माल की रक्षा की जा सके।
इसके रोकथाम के लिए सभी दवा की खुराक दी जा रही है ताकि फाइलेरिया प्रखंड से लेकर पूरे देश से इसको खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया बहुत गंभीर बीमारी है। इसकी रोकथाम करना अति आवश्यक हैं। इस मौके पर एसआइ रामविलास शर्मा, अमित कुमार वर्मा, राजकुमार कश्यप, राजकुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…