गुठनी में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के तीन सीएसपी बंद होने से परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के तीन सीएसपी बंद होने ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को ही सीएसपी का ग्रामीण बैंक से अनुबंध समाप्त हो गया था। फलस्वरूप एक फरवरी से प्रखंड अंतर्गत उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के तीन सीएसपी बंद है। इस कारण ग्राहकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खाताधारियों ने बताया कि लिंक ब्रांच से सुनहरा सपना केंद्र पर खोले गए खातों का जमा निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे खाताधारियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारियों को आधार से पैसा निकासी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं गुठनी शाखा अंतर्गत तीन सीएसपी चलता था इसमे बरपलिया, सेलौर और सोनहुला शामिल है।

वहीं बरपलिया और सेलौर सीएसपी संचालकों ने शाखा प्रबंधक पर पुनः बैंक मित्र पद पर कार्य करने और ओडी खोलने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जा रही है। मोटी रकम नहीं देने पर शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक मित्र से हटा देने और ओडी नहीं खोलने की धमकी दी जा रही है। सीएसपी संचालक संध्या दुबे व सुखराज राम ने बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत वित्त मंत्रालय भारत सरकार, प्रधान कार्यालय मुजफ्फरपुर, जिलाधिकारी सिवान व क्षेत्रीय कार्यालय सिवान से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इस मामले की जल्द सुनवाई नहीं की जाती है तो हमलोग न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होंगे।

खाताधारक मालती देवी, रुकसाना खातून, शोभा देवी, जयवर्धन मलाह, प्रवीण तिवारी ने बताया कि उन्हें सरकार की आ रही योजनाओं का लाभ उठाने या खाता की जानकारी लेने में काफी असुविधा हो रही है तथा राशि जमा व निकासी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। इस संबंध में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक गुठनी के शाखा प्रबंधक झुन्ना राम ने बताया कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है। बैंक द्वारा सीएसपी संचालकों का एग्रीमेंट खत्म हो गया है। इन कारणों से यह दिक्कत आ रही है। जैसे ही बैंक द्वारा एग्रीमेंट का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा सभी केंद्र खोल दिए जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026