भगवानपुर हाट

कुरान से हमें देता है इंसान बनने की नसीहत

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नगवां गांव में सोमवार की रात नमाज ए ऐसा के बाद मखदूम शाह रहमतुल्ला अलैह के उसे मुकद्दस के मौके पर फैजाने ओलिया कॉंफ्रेंस का आयोजन किया गया था। मौके पर सभी समुदाय के लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध वक्ता पटना के डॉ. मुफ्ती अब्दुल कादिर नईमी साहब ने लोगों को बताया कि हर मजहब को सभी धर्म के लोगों का सम्मान करनी चाहिए। उन्होंने- “न तीर से ना तलवार से इस्लाम फैला है मोहब्बत की बुनियाद से’ उन्होंने कहा कि अल्लाह एवं ईश्वर के नाम लेने से हमारे घर में चमक सी आ जाती है तथा इंसान के दिल से हर चीज की पहचान होती है। इंसान को अल्लाह से प्रेम करना चाहिए, सभी धर्मों का इंसान एक ही होता है। ईश्वर का भेजा हुआ हम सभी अवतार हैं। कुरान से सभी दुखों का हाल होता है और हमें रौशनी मिलती है। हमारे तकदीर पर नबी का नाम होता है हमें भागवत गीता से भी प्यार है। जब- जब धर्म का नुकसान होता है तो ओलिया अल्लाह का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि कुरान से बड़ा कोई नहीं है, इससे हमें शिक्षा एवं रोशनी तथा टेक्नोलॉजी मिलती है। यह महीना रमजान का बहुत ही पवित्र होता है। मौलाना गुलाम गोश कादरी, शायरी इस्लाम, हसन नवाज शिवानी, नौशाद छपरवी मौलाना अजहर रजा एवं अन्य उलेमा शिरकत की। मौके पर रियाजुद्दीन, अब्दुल रहमान, मोहम्मद नूरेन सफदर अली, अब्बास अली, मो. कलीम, मुन्ना मुस्ताक, खुर्शीद आलम, अमजद अली, नवाज हुसैन आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024