परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज पश्चिम मोहल्ला निवासी अब्दुल बसीर की पुत्री अरमाना बेगम ने थाने में आवेदन देते हुए अपने पति शकील, सास जैबुन निशा, ससुर मो. संजूर व मुन्ना हजाम पर दहेज में एक लाख रुपये नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसने आरोप लगाया है कि मेरी शादी 2016 में हुसैनगंज निवासी मो. संजूर के पुत्र शकील से हुई थी। इसमें मेरे स्वजनों ने बाइक, कपड़े, आभूषण, फर्नीचर समेत पांच लाख से अधिक की संपत्ति दी थी, लेकिन पिछले एक वर्ष से दहेज के रूप में एक लाख रुपये नकदी की मांग को ले ससुराल पक्ष द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा था, इसकी सूचना मायके वालों को दी।
असमर्थता के कारण मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने शनिवार को मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब मैं घर पहुंची तो मां नईमा खातून ने मुझसे पूछताछ की और पुन: ससुराल गई। वहां सभी लोगों ने मुझे व मेरी मां को मारपीट कर भगा दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के सहयोग से मां व मेरा इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…