✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने जिले के सभी थानाें के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा किया तथा अहम निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि थानों में अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वाले हर फरियादियों के मामलों को निष्पादित करें।
थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार कर लें। किसी भी थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री होने पर कार्रवाई होगी। इस दौरान वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अच्छा काम करने वाले दारोगा से ही थाना चलवाया जाएगा। सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी अभी से चेत जाएं।शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई तय है।
क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें,लंबित अनुसंधान,गैर जमानती वारंट,नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को हर हाल में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने को कहा। बैठक में सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, एसडीपीओ महाराजगंज पोलस्त कुमार,टाउन इंस्पेेक्टर सुदर्शन राम,मुफस्सिल प्रभाग के निरीक्षक जयप्रकाश पड़ित,जीबी नगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार,गुठनी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार,बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव,महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय,सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…