परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के महराजगंज शहर के रेलवे ढ़ाला के समीप गुरूवार की देर रात्रि में पड़ोसी के दुकान में असमाजिक तत्वों के द्वारा तोड़-फोड़ कर रहे युवको को मना करने पर एक युवक को चाकू मार लहू-लुहान कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुकानदार रामचंद्र प्रसाद के पुत्र विकास कुमार अपने दुकान पर बैठ मिठाई बना रहा था कि इस बीच चार पाँच की संख्या में असमाजिक तत्वों ने पड़ोसी विजय प्रसाद के दुकान को तोड़ने लगें।दुकान टूटता देख विकास ने विरोध किया। विरोध पर असमाजिक तत्वों को गुस्सा आ गया।वही दुकान तोड़ना छोड़ विकास को घेर कर मारने लगें इतने में पिटता देख भाई निरज,भीगना रोहित ने विकास का साथ देते हुए असमाजिक तत्वों से उलझ पडें जिसमें जमकर मारपीट होने लगीं।मारपीट के दरम्यान असमाजिक तत्वों ने चाकू निकाल नीरज को चाकू मार घायल कर दिया और फरार हो गए। जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नीरज को आनन-फानन में पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल नीरज कुमार के भाई विकास कुमार ने थाने में दिए आवेदन में प्रिंस कुमार पिता कृष्णा प्रसाद,लकी कुमार पिता ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ लोहा प्रसाद, करण कुमार पिता विनोद चौधरी,भोला कुमार पिता लकड़ प्रसाद, विशाल कुमार पिता जोगिंदर सोनी, सभी साकिन मोहन बाजार महाराजगंज को नामजद अभियुक्त बनाया हैं। इस आवेदन के आधार पर थाना काण्ड संख्या 193/19 दर्ज कर ली गयी हैं। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने बताया की मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है वहीं अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…