परवेज अख्तर/सिवान : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सारण प्रमंडल के उपनिदेशक ने मैरवा प्रखंड के सेवतापुर पंचायत की मुखिया की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जन वितरण प्रणाली के एक डीलर की मनमानी और अनियमितता की जांच कर कार्रवाई का आदेश जिलाधिकारी को दिया है। उन्होंने इस संदर्भ में मुखिया पिंकी देवी को भी सूचनार्थ पत्र प्रेषित किया है। सेवतापुर पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने सारण आयुक्त को परिवाद पत्र दे कर अपने पंचायत के डीलर रामाश्रय प्रसाद यादव पर उपभोक्ताओं को परेशान करने और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत के अनुसार गौरी शंकर राजभर को अप्रैल 2017 से अंत्योदय का राशन,ओम प्रकाश चौधरी को अगस्त से तक पीएचएच का राशन नहीं मिला। कम मात्रा में देने एवं अधिक राशि लेने का भी आरोप शामिल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…