Siwan News

कार से भारी मात्रा में शराब जब्‍त

परवेज अख्‍तर, भगवानपुर:- भगवानपुर एसएच 73 पर हसनपुरा गांव में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है। वहीं घटना में पुलिस के पहुंचने से पहले चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि सिवान की ओर से मलमलिया- मशरख पथ स्टेट हाइवे 73 पर कार से शराब लाई जा रही है। इसके बाद स्टेट हाइवे पर मलमलिया समीप वाहन जांच शुरू की गई। इसी बीच एक आइटेन कार ने पुलिस को देख दूसरी सड़क का रुख कर लिया और गाड़ी लेकर भागने लगा जब उसका पीछा किया गया तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार से 750 एमएल के 230 बोतल, रॉयल स्टेग 750 एमएल के 27 बोतल, 375 एमएल के 39 बोतल एवं 180 एमएल के 39 बोतल शराब कार के डिक्की एवं बैग से बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब की मात्रा 214 लीटर के करीब है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त क्षतिग्रस्त शराब से भरी कार थाना लाया। कार पर लिखा नंबर बीआर 01 एडब्लू 7952 किसी स्प्लेंडर बाइक का नंबर है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026