परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड के तक्कीपुर गांव स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने आए एक युवक को लाठी डंडा से प्रहार कर घायल कर दिया गया। घायल दारौंदा थाना क्षेत्र के नंदाटोला निवासीअवधेश यादव का पुत्र दीपक कुमार यादव है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जा रहा है कि दीपक यादव गैस लाने के लिए महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गैस एजेंसी पर गया था। गैस सिलेंडर लेकर वापस जाने के दौरान रास्ते में शरारती तत्वों ने घेर कर लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच युवक के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो सभी हमलावर भाग गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चकरी गांव के निर्मल दास के मठिया परिसर में आयोजित झंडा मेला के दौरान नंदा टोला गांव के कुछ युवकों और शरारती तत्वों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…