Categories: छपरा

सारण एसपी के दिशा निर्देश पर मिली एकमा पुलिस टीम को कामयाबी

मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन ; पुलिस ने दो कारोबारियों शराब बनाने का समान, खाली बोतल, रैपर, स्टीकर स्प्रिट एवं केमिकल के साथ किया गिरफ्तार

छपरा : जिले के एकमा थाना अंतर्गत बिशुनपुर कला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस दौरान पुलिस ने दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 72 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ भारी मात्रा में कच्ची एवं शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया है.

इस मामले में एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला गांव में छापेमारी कर शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. इस दौरान 3 कार्टन से 72 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ शराब बनाने का समान, खाली बोतल, रैपर, स्टीकर स्प्रिट एवं केमिकल के साथ सैकड़ों लीटर कच्ची स्प्रिट भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान स्थानीय बिशुनपुर कला निवासी दो कारोबारी गोविंद यादव एवं मंजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026