Categories: Tarwara Hindi News

तरवारा भरतपूरा मठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में पिता की मौत तथा पुत्र घायल

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा भरतपूरा मठिया गांव में एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से भरतपुरा मठिया गांव निवासी राघव तिवारी(80 वर्ष) की मौत मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उनका पुत्र हरेराम तिवारी( 50 वर्ष)आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राघव तिवारी के पुत्र हरेराम तिवारी जो अपने वृद्ध पिता को शौच कराने अपने घर के समीप ही ले जा रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने पिता तथा पुत्र को ठोकर मार दी।जिससे दोनों घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी ने घायल राघव तिवारी को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक श्री सूरज प्रसाद ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। खबर प्रेषण तक परिजनों का फर्द बयान नगर थाने की पुलिस नहीं ली थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024