Maharajganj News

महाराजगंज में जानलेवा हमला के मामले में प्राथमिकी, छह नामजद

परवेज़ अख्तर/सिवान:- महाराजगंज शहर के वार्ड 3 की वार्ड पार्षद गुड़िया कुमारी के पति पवन कुमार, ससुर पन्नालाल प्रसाद पर भूमि विवाद में हुए जानलेवा हमला के आठ दिन बाद शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि पटना पीएमसीएच से फर्द बयान आने के बाद पुरानी बाजार निवासी प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी सुचिता देवी, उनके पुत्र सत्यम कुमार, उज्ज्वल कुमार, पुरानी बाजार निवासी गोलू कुमार, शंकर कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।ज्ञात हो कि वार्ड 3 स्थित पुरानी बाजार में वार्ड पार्षद गुड़िया देवी का घर है। उनके घर के सामने कपड़ा व्यवसायी प्रदीप कुमार का मकान है।

11 सितंबर को प्रदीप कुमार घर के आगे नाला एवं सीढ़ी का निर्माण करा रहे थे। इस पर वार्ड पार्षद के पति पवन कुमार ने विरोध करते हुए इसे सरकारी जमीन बताया। उन्होंने कहा कि सड़क व नाला निर्माण होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच प्रदीप कुमार के पुत्रों एवं दो अन्य युवकों ने पवन कुमार पर चाकू व तलवार से प्रहार कर घायल कर दिया। अपने पुत्र को बचाने पन्नालाल प्रसाद जब पहुंचे तो उक्त लोगों ने उनके सिर पर रॉड से मारकर घायल कर दिया। घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया और सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल पिता-पुत्र का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026