दरौली थाना में कार्यरत एएसआई की भावभीनी विदाई

  • थाना प्रभारी ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
  • एएसआई द्वारा किए गए कार्यों को सभी ने सराहा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल के नेतृत्व में थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह कार्यक्रम में एएसआई मो० रसीद को भावभीनी विदाई बड़े ही धूमधाम से किया गया. इस दौरान एएसआई मो. रसीद के कार्यों के प्रति चर्चा कर उनकी 15 महीने के कार्यकाल की प्रसंशा की गई और उन्हें सभी पुलिस कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी विदाई दिया. सर्वप्रथम विदाई कार्यक्रम में एएसआई विनोद कुमार ने अंगवस्त्र के साथ फूल माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया. वही थानाप्रभारी रितेश कुमार मंडल ने बुके देकर सम्मानित किया तो वहीं वन्दना कुमारी ने एएसआई मो० रसीद को उपहार देकर विदाई किया. वही उपस्थित सभी ने बारी-बारी से उन्हें फूल की माला पहनाई साथ ही बुके व उपहार भी सौंपा.

विदा हो रहे एएसआई मो० रसीद ने इस पल के दौरान भावुक होकर कहा कि स्थान्तरण होकर अपने गृह जिला बाँका जा रहे हैं लेकिन जो प्यार और सम्मान दरौली में मिला उसे जीवन के हर क्षण याद रहेगा. आगे उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में दरौली थाना के थानाप्रभारी से बहुत क़ुछ सीखने को मिला साथ ही थाना के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला जिसे भूलाया नहीं जा सकता है. वहीं क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं आम जनता के द्वारा भी काफी सहयोग मिला है. मौके पर थानाप्रभारी रितेश कुमार मंडल, एएसआई विनोद कुमार, संजीत कुमार, विकास कुमार, बन्दना कुमारी, विपीन कुमार महतो, बाके सिंह, शादीक खान, सहित अन्य पुलिस कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधी एवं सैकड़ों ग्रामीण जनता भी मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026