मैरवा

मैरवा में बिना सेफ्टी उपकरण के काम कर रहे कर्मचारी

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर आम लोगों के साथ डयूटी पर तैनात कर्मचारी भी संक्रमण को लेकर आशंकित हैं। लॉकडाउन के दौरान भी कर्मचारी आइसोलेशन सेंटर पर अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे हैं। कर्मचारी बिना मास्क व ग्लोब्स के ड्यूटी करने को विवश हैं। ड्यूटी कर रहे कर्मचारी के परिजन उन्हें संक्रमित होने की आशंका जता रहे हैं। प्रखंड में आठ व नगर
में एक आइसोलेशन सेन्टर बनाया गया है। प्रत्येक सेन्टर पर तीन कर्मचारी
शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। कार्यपालक सहायक, कृषि सलाहकार व आवास
सहायक की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग पचास से अधिक कर्मचारी इस दौरान काम कर रहे हैं। इन्हे प्रशासनिक स्तर पर मास्क, सेनेटाईजर व ग्लोब्स उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसकी शिकायत कर्मचारी अपने अधिकारी से मौखिक रूप में
कर चुके हैं। बीडीओ आलोक कुमार ने बताया कि सामाग्री नहीं मिलने की
शिकायत गलत है। सभी सेन्टर पर रहने वाले क्वारंटीन और ड्यूटी पर तैनात
कर्मी को पंचायत द्वारा सामान उपलब्ध कराया गया है। कर्मचारी सामग्री को
लेकर पंचायत सचिव व जनप्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024