Categories: पटना

जिला परिषद कार्यालय परिसर में शराब की खाली बोतल बरामद, पुलिस बोरी भरकर बोतल ले गई थाना

पटना: जहानाबाद के जिला परिषद कार्यालय परिसर में से शराब की खाली बोतलें बरामद हुई है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा। बता दें कि सूचना मिलने के बाद गुरुवार रात को ही नगर थाने की पुलिस ने परिषद के कार्यालय परिसर में बोतल चुनो ऑपरेशन चलाया और कई सारी शराब की बोतलें बरामद की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और शराब की खोजबीन करने निकल गई।

जिसके बाद सर्च के दौरान मिले गुरुवार की रात कार्यालय परिसर से एक-एक कर शराब की सभी खाली बोतलों को चुनकर बोरी में भरकर पुलिस थाने ले गई। परिसर में अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड की खाली बोतलें बिखरी पड़ी थीं। इस पूरे प्रकरण से जहानाबाद पुलिस और जिला परिषद कार्यालय आने-जाने वाले सभी सदस्य भी सवालों के घेरे में आ गए हैं।

बता दें कि बिहार में शराबबंदी होने के बाद भी शराब मिल रहा। सरकारी स्थलों पर शराब की खाली बोतल पड़ी मिलती। पुलिस लगातार इसे लेकर सतर्क है। शराब तस्कर फिर भी कोई मौका नहीं छोड़ते और कैसे भी बिहार में शराब की तस्करी करते। वहीं यहां भी वीडियो होने के बाद पुलिस ने सर्च किया और शराब की बोतल से भरी बोरी लेकर थाना पहुंची।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026