पटना: बिहार में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए अब खुद IAS और IPS फील्ड में उतरेंगे। अधिकारी राज्य में विधि-व्यवस्था के हालात और अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे काम की मॉनिटरिंग करेंगे। इसको लेकर गृह विभाग के दो सचिव और दो IG रैंक के अफसरों की अलग-अलग टीम बनाई गई है। अधिकारियों की टीम जल्द अपना काम शुरू करेगी। जानकारी के अनुसार हर बुधवार और गुरुवार को ये फील्ड में रहेंगे।
गृह विभाग द्वारा अधिकारियों की जो दो टीम बनाई गई है, उसमें एक में गृह सचिव के सेंथिल कुमार और आईजी प्रोविजन अजिताभ कुमार को रखा गया है। इस टीम को चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, मिथिला, कोशी, सहरसा, पूर्णियां पुलिस रेंज के विभिन्न जिलों का दौरा करना है। वहीं, दूसरी टीम गृह सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव और आईजी (बीएसएपी) एमआर नायक की बनाई गई है। ये पटना, शाहाबाद, मगध, मुंगेर, बेगूसराय और पूर्वी रेंज के अधीन जिलों का दौरा करेंगे। गृह विभाग के मुताबिक अधिकारियों की टीम कई बिंदुओं पर समीक्षा और मॉनिटरिंग का काम करेगी। विधि व्यवस्था के मामले में अंतर विभागीय समन्वय, सांप्रदायिक घटनाओं की रोकथाम, CRPC की धारा 107 व 144 और अन्य निरोधात्मक कार्रवाई के संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में वाद की स्थिति को देखा जाएगा।
अपराध नियंत्रण को लेकर सीसीए के मामले, गंभीर कांडों में स्पीडी ट्रायल, वारंट, गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती की वीडियोग्रॉफी के अलावा गश्ती, चेक पोस्ट और पिकेट का निर्माण, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामले और अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित मामले भी देखे जाएंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…