Categories: पटना

ससुराल वालों ने पोल में बांधकर बहू को पीटा, पति भी नहीं रहा पीछे, देखते रहे गांव के लोग, 5 लोग गिरफ्तार

रोहतासः ससुराल वालों ने अपनी बहू पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई की. इतना ही नहीं बल्कि उसका पति भी पीछे नहीं रहा. लोग खड़े होकर देखते रहे और महिला की पिटाई होती रही. घटना शुक्रवार रात की है. शनिवार को इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

पूरा मामला रोहतास जिले के चेनारी थाना के सिंघपुर गांव का है. घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त कराया. इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया.

शुक्रवार की रात तीन बच्चों की मां पर उसके पति और उसके परिजनों ने प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया. आरोप के बाद परिजन महिला को पकड़ कर ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत में उसे ये दंड दे रहे थे. लोग खड़े होकर देखते रहे. कुछ लोगों ने तस्वीरें भी लीं. इसी बीच पुलिस के पास जानकारी पहुंच गई.

अभियुक्तों ने स्वीकार की अपनी संलिप्तता

थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि इस मामले में महिला के पति दीपक राम, ससुर शिवपूजन राम उर्फ चिरकुट राम, केदार राम, धीरेंद्र राम और नरेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने इस घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. कहा कि सूचना मिलते ही चेनारी थाना की पुलिस दलबल के साथ शिवपुर गांव पहुंची थी और महिला को मुक्त कराया. घटनास्थल से ही पति समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि महिला के साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सबसे पहले महिला को मुक्त कराया. सभी आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले आपराधिक वारदातों के प्रति पुलिस सजग है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026