Categories: पटना

जीजा की शर्मनाक हरकत, पत्नी के बाथरूम जाने के बाद साली के साथ किया गंदा काम, वीडियो भी बनाया

पटना: जिला न्यायालय के षष्टम एडीजे सह विशेष पॉक्सो न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने नाबालिग साली से यौन शोषण करने वाले रवीन्द्र कुमार को दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला 17 सितंबर को होगी। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को जज ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। विशेष पॉक्सो पीपी जगत नारायण सिन्हा ने अभियोजन पक्ष से बहस व विचारण के दौरान कुल छह गवाहों का परीक्षण किया था।

एफआईआर के अनुसार 15 वर्षीया पीड़िता की बड़ी बहन की शादी अस्थावां थाना के एक गांव निवासी व दिल्ली रेलवे में लोको पायलट की नौकरी कर रहे रवीन्द्र कुमार से 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। शादी के दो माह बाद 5 जुलाई 2016 को आरोपी अपनी पत्नी व उसकी छोटी बहन को यह कहकर दिल्ली ले गया था कि लाल किला, कुतुबमीनार तथा ताजमहल बहुत खूबसूरत है, चलो वहां घूमा देंगे। तीनों एकसाथ छह जुलाई की शाम सात बजे दिल्ली पहुंचे। बड़ी बहन जब फ्रेश होने के लिए बाथरूम में गई, इसी दौरान मौका देखकर आरोपी आराम कर रही पीड़िता के पास पहुंचा और उससे प्रेम का इजहार कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया और इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद वीडियो दिखाकर वायरल कर देने की धमकी दी। दिल्ली रहने के दौरान आरोपी ने कई बार नाबलिग साली का शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। अपने साथ हुए शर्मनाक हरकत के बाद निराश होकर पीड़िता ने जहर खा लिया। उपचार के बाद ठीक हुई तो सारी बातें अपने परिजनों को बता दिया। 10 अप्रैल 2018 को लगभग दो साल बाद महिला थाना में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026