Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के टरवां में जियांय गांव के मजदूर नसरुल्लाह की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला था मजदूर को

परवेज़ अख्तर/सिवान :-  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टरवां गांव के समीप बालू लदे ट्रक ने मंगलवार की सुबह एक साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियांय गांव निवासी नसरुल्लाह अंसारी के रूप में की गई। घटना के संबंध में नसरुल्लाह के भतीजा मेराज ने बताया कि मैं और मेरे चाचा काम करने के लिए साइकिल से जा रहे थे। तभी टड़वां गांव समीप एक बालू लदे ट्रक ने पीछे से आकर धक्का मार दिया। ट्रक की चपेट में आने से मेरे चाचा की मौत हो गई। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से मुझे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने हाईवे पर पकड़ लिया इसके बाद ट्रक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नसरुल्लाह प्रतिदिन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। अब उनके परिवार के समक्ष जीवन यापन को लेकर कई सवाल उत्पन्न होंगे। उधर नसरुल्लाह की मौत के बाद उनके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है। उनके परिवार के कई सदस्यों के रोते-रोते उनके आंखों के आंसू ही सूख गए हैं।

परिजनों का कहना है कि हम लोगों को क्या पता की काल क्रूर बनकर आई ट्रक ने हम लोगों के बीच से उन्हें ठुकराकर  जिंदगी के उस दहलीज पर हमलोगों को ले जाकर छोड़ देगी, जहां हम लोगों के रिमझिम आंखों के आंसू ही सूख जाएंगे। यहां बताते चलें कि मृतक निहायत ही गरीब परिवार से वास्ता रखने वाला था। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तथा नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा के लिए अनुशंसा कर वरीय पदाधिकारी को भेजी जाएगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026