Siwan News

सरकार का फरमान सुन आशा हुई आगबबूला, किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : राज्य सरकार के आदेश की सूचना मिलते ही आशाकर्मी आगबबूला हो गई और शुक्रवार को अस्पताल के गेट के पास भूख हड़ताल पर बैठ गई। 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ भूख हड़ताल शुक्रवार को जारी रहा। आशा कार्यकर्ता अस्पताल के मेन गेट को बंद कर अब भूख हड़ताल पर बैठ गईं। आशा कर्मी पुष्पा देवी की स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद हड़ताल में शामिल रही जो पुन: बेहोश होकर गिर पड़ी। राज्य सरकार के फरमान की हड़ताल में शामिल और नुकसान करने वाली को पहचान कर आशा को कार्य से मुक्त करने के आदेश पर आशा संघ की अध्यक्ष माया देवी ने कहा कि जब तक मांग सरकार पूरा नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। प्रभारी डॉ. जेपी प्रसाद और स्वास्थ्य प्रबंधक मो. असरारुल हक उर्फ डीजू ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। आशा कर्मी प्रमिला पांडेय ने बताया कि हड़ताल के महीनों बीत जाने के बाद भी किसी ने हमलोगों की फरियाद को नहीं सुनी, जिससे आशा में काफी आक्रोश है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. जेपी प्रसाद का कहना है कि आशा को गेट बंदकर हड़ताल पर बैठने से स्वस्थ विभाग की सेवा चरमरा गई है। इस दौरान आशा माया देवी, सुनैना देवी, सुमन देवी, शैल देवी, सोहिला देवी,निर्माला देवी, धर्मशीला देवी, विभा देवी, प्रेमा कुमारी, इंदु देवी, मीना,प्रभावती देवी, लक्ष्मी देवी आदि ममता एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।स्वास्थ प्रबंधक मिथलेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण काफी प्रभावित है। आशा फैसिलेटर गीता देवी ने कहा कि सरकार हमलोगों क़ो उचित वेतन न देकर काफी नाइंसाफी कर रही है। मांगें पूरी होने तक हड़तालजारी रहेगा। इस मौके पर आशा देवांती देवी, नशिमा खातून, फुलमाला देवी, शोभा देवी, सीमा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024