परवेज़ अख्तर/सिवान:
मंगलवार को सदर अस्पताल से पुलिस की आंख में धूल झोंक फरार मामले में गुठनी पुलिस ने बीती रात एक आरोपित गोलू यादव के घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि नागेंद्र चौहान अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले में होमगार्ड भूपेंद्र मिश्रा के लिखित आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जबकि लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि लापरवाह गृहरक्षा वाहिनी के जवान रामजी राम,शिव जी सिंह,भूपेंद्र मिश्रा व चौकीदार भानु प्रताप सिंह के खिलाफ वरीय अधिकारी को प्रतिवेदन भेज दिया गया है। मामले में एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि फरार गोलू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया हैं वहीं एक फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। थानाध्यक्ष द्वारा रिपोर्ट की मांग की गई है, रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…