मैरवा

मैरवा में सेवानिवृत्त सहायक डाकपाल को दी गई विदाई

परवेज अख्तर /सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के उपडाकघर से 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए सहायक डाकपाल इमाम हुसैन अंसारी को सहकर्मियों ने मंगलवार को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी। उन्हें बेहतर सेवा के लिए शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके 36 वर्षों की सेवा काल की सराहना करते हुए डाक निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि सहायक डाकपाल इमाम हुसैन अंसारी की कर्मठता और तत्परता से मैरवा उप डाकघर के सभी कार्य समय पर निष्पादित होते थे। इस डाकघर के ग्राहक भी काम होने के बाद प्रसन्न होकर लौटते थे। उन्होंने कहा कि इन में बेतर नेतृत्व क्षमता भी है। इसके कारण इस उप डाकघर के कर्मियों में टीम भावना भरी हुई है। कार्यों के बेहतर निष्पादन के कारण ही मैरवा उप डाकघर देश में नंबर वन स्थान पाकर सम्मानित हुआ हो चुका है। कहा कि उम्मीद है कि इनकी सेवानिवृत्ति के बाद डाकघर में कार्यरत कर्मी इसका अनुसरण करते रहेंगे और ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलती रहेगी। विदाई समारोह में पूर्व डाकपाल राजेश यादव, दीना बाबू, मैरवा डाकपाल लालबाबू प्रसाद,अरुण कुमार, रवींद्र सिंह, शाखा डाकपाल दीपू कुमार सिंह,पिंटू राय, राजाबाबू, राजेश्वर तिवारी,साधुशरण सिंह, सुभाष यादव समेत कई डाक कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026