Categories: पटना

पटना में कोचिंग संचालक पर जानलेवा हमला, दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जानें वजह

पटना: बिहार की राजधानी पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड चौराहे के पास शनिवार की रात कोचिंग से लौट रहे कोचिंग संचालक राज चित्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसके चलते उनके पीठ पर गहरे जख्म हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपितों ने उनका मोबाइल, सोने की चेन व नामांकन शुल्क के 95 हजार रुपये नगदी भी छीन ली।

इस मामले में पीड़ित की ओर से एसकेपुरी थाने में तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसकेपुरी थाने की कार्यवाहक थाना प्रभारी पिंकी कुमारी ने बताया कि नामजद आरोपितों में डिजाइन क्वेस्ट के प्रोपराइटर विकास कुमार, शिक्षक आकाश कुमार व राजीव कुमार शामिल हैं। घटना व आरोपितों पर लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे।

घेरकर किया गया हमला

पीड़ित कोचिंग संचालक के मुताबिक वह करतार इंक्लेव मोंटेसरी गली बोरिंग रोड में रहते हैं। शनिवार की रात वह अपने कोचिंग सेंटर सुमति पैलेस थाना बुद्धा कालोनी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि बोरिंग रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के पास पहुंचने पर दूसरे कोचिंग के संचालक विकास कुमार अपने दो शिक्षकों आकाश कुमार व राजीव कुमार तथा एक दर्जन से अधिक अन्य सहयोगियों के साथ उन्हें घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह इधर-उधर भागने लगे। फिर भी हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई से उनके पीठ पर गहरे जख्म हो गए। आरोप है कि पिटाई के दौरान आरोपितों ने उनके गले से सोने की चेन, मोबाइल व जेब से कोचिंग में नामांकन शुल्क का रखा हुआ 95 हजार रुपये भी छीन लिया।

एफआईआर से खुन्नस खाकर आरोपितों ने किया हमला

पिटाई से जख्मी कोचिंग संचालक राज चित्रकार का आरोप है कि हमलावरों द्वारा उन्हें पूर्व में भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में उनकी ओर से 12 अप्रैल को ही बुद्धा कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। खुन्नस खाकर आरोपितों द्वारा शनिवार की रात एसकेपुरी थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026