Categories: पटना

विकास का सवाल सुन भड़के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, कहा- छाप दीजिए, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि हम आपके सवालों का जवाब नहीं दे सकते. आप चाहें तो मेरी बातों को रिकॉर्ड कर लीजिए. अखबार में बॉक्स बनाकर लिख दीजिएगा, हमें कोई दिक्कत नहीं है.

दरअसल बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर रविवार को बीजेपी विधायक विजय मंडल के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए प्रसाद अररिया गए थे. इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछ लिया. सवाल सुनते ही डिप्टी सीएम भड़क गए. दरअसल पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री तारकिशोर से सवाल पूछा था कि उन्होंने घोषणा की थी कि विद्यापति सर्किट से शिव मंदिर सुंदर नाथ धाम सुंदरी को जोड़ा जाएगा.

सवाल सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि हम आपके सवाल का जवाब नहीं दे सकते हैं. यह इस तरह से आना बंद देंगे. यही सब धंधा आप लोग करते हैं. आप चाहें तो मेरी बात को रिकॉर्ड कर लीजिए, अखबार में लिख दीजिए, हमें कोई दिक्कत नहीं है. इतना ही नहीं, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर ने मीडिया पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक कैमरे पर भी हाथ मारा. जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना रविवार की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026