परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में जमीन जायदाद को लेकर एक ससुर द्वारा अपनी विधवा बहू और पोते को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है । इसको लेकर उक्त गांव के स्वर्गीय रामनरेश गोंड़ की पत्नी कमली कुंवर ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है । उसने बताया कि उसके पति की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व में हो गई । तब से वह अपने बेटे के साथ रहती है । मंगलवार को सुबह नौ बजे अपने हिस्से की जमीन पर गयी तो पाया कि उसके सास ससुर नीव खुदवा रहे थे । जब उसने इसका विरोध किया तो उसके ससुर ने गाली गलौज करते हुए विधवा और उसके बेटे को जान से मार कर सोना नदी में फेंकने की धमकी देते हुए जमीन जायदाद से बेदखल करने की बात कही । इस मामले में विधवा ने अपने ससुर पटया साह तथा सासु भुखला देवी को आरोपित किया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने कहा कि आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…