परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हथौजी गांव में एक किसान के खेत में दबंगों ने जबरन धान की रोपाई कर दिया । जब खेत का मालिक किसान इसका विरोध किया तो उसे और उसकी पत्नी को मार पीट कर घायल कर दिया । इसको लेकर पीड़ित किसान संतोष साह ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । उसने बताया कि मंगलवार को सुबह साय बजे उसके खेत में उसके गांव के लोग धान की रोपाई कर रहे थे । जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पीटाई करने लगे । इसके बाद किसान की पत्नी बचाने आई तो उसको भी मार पीट कर घायल कर दिया । इसको लेकर किसान ने इन्दर साह, प्रभावती देवी तथा जीवती देवी सहित तीन लोगों को आरोपित किया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने कहा कि आवेदन मिला है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…