Categories: पटना

जंग का मैदान बना पटना सिटी का रिकाबगंज मोहल्‍ला, जमकर रोड़ेबाजी, गोलीबारी में 3 घायल

पटना सिटी. बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. पटना सिटी इलाके के रिकाबगंज मोहल्‍ले में आपसी विवाद के बाद दो गुट भिड़ गए. इस दौरान जमकर हिंसा हुई. दोनों तरफ से रोड़ेबाजी भी हुई और दिनदहाड़े गोलियां भी चलीं. गोली लगन से 3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्‍हें फोर्ड अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, रोड़ेबाजी की घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है. हिंसा की सूचना पर मौके पर स्‍थानीय पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्‍कत के बाद हालात को नियंत्रित किया. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है और 3 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. रोड़ेबाजी के साथ ही गोलियां भी चलीं. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हिंसा की इस घटना में 3 लोगों को गोली लगी है, जिनका पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान रिकाबगंज मोहल्ला निवासी कुंदन राय, राजकुमार राय और इंदर राय के रूप में की गई है. मारपीट की घटना में संजीत राय, अजीत राय और एक अन्य युवक मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. मारपीट गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026