Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी के आवास पर पहला बैठक सम्पन्न

परवेज़ अख्तर/सीवान:
रविवार को पूर्व मंत्री सह सदर के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी के श्रीनगर स्थित आवास पर  सीवान विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी राजद कार्यकर्ताओं तथा महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूं. मेरी जीत में उनकी कड़ी मेहनत तथा उनके भागीरथ प्रयास का बहुत बड़ा योगदान है और मेरी जीत विधानसभा की जनता की जीत है.राजद नेत्री हिना शहाब को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि सीवान के आठों विधान सभा क्षेत्र में  जनता के बीच महागठबंधन के लिये उन्होंने काम किया. इसका प्रतिफल हुआ कि छः विधानसभा में हमें जीत मिली .इस जीत का श्रेय राजद नेत्री हिना शहाब को जाता है. पूर्व मंत्री नें कहा कि विधानसभा के गांवों तथा नगर के मुहल्लो में जाकर अपने कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं का धन्यवाद करूंगा.

सभी वर्गों का साथ मुझे मिला विशेषकर वैश्य समाज का मेरी जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा. सीवान के व्यवसायी वर्ग के साथ बैठक कर उनकी सुविधा तथा सुरक्षा के लिये काम करूंगा तथा सीवान के विकास  के प्रति समर्पित रहुँगा.बैठक को संबोधित करने वालों में प्रो .हारून शैलेन्द्र, प्रो. ओबेदुल्लाह अंसारी, परवेज आलम, विजय जायसवाल, मालती देवी, झाम बाबू, कन्हैया यादव, विपिन यादव, रियासत नवाज खान, शैलेश यादव, दिलशाद अहमद, हबीबुल्लाह अंसारी, सुभाष राम, रिजवान अहमद, चंद्रमा चौधरी, अमरकांत यादव, अख्तर अली, तालिब अंसारी, राजू पाल, सज्जाद खान, सुधीर राम, हरेंद्र यादव, अनिल सिंह सहित कई लोग शामिल थे. इस आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता उमेश कुमार ने दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026