पचरुखी में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट, एक पक्ष से दो लोगों को बेरहमी से पीटा, स्थिति गंभीर सदर अस्पताल रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के कोदई मिश्रा टोला गांव में रविवार की शाम तकरीबन 3:00 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित दोनों लोगों को पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पीड़ित को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़ितों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के कोदई मिश्रा टोला गांव निवासी गुलाब पीर साईं के 60 वर्षीय पुत्र मैनुद्दीन साईं तथा आफताब के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि 18 कट्ठा 12 धूर भूमि को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है।

इसके बावजूद भी दूसरे पक्ष के लोग उस भूमि पर कब्जा करने के लिए पहुंचे हुए थे। जिसका विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पीड़ित मैनुद्दीन साईं ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को कई दफा दी जा चुकी है। बावजूद दूसरे पक्ष के लोग बेखौफ हैं और उस भूमि पर कब्जा करके निर्माण कार्य शुरू करा रहे है। वहीं घटना के बाद पचरुखी थाने के पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को इस मामले में बुलाकर मामले संबंधित जानकारी ली जाएगी। अगर मामला कोर्ट में लंबित है तो माननीय न्यायालय का फैसला आने का इंतजार किया जाएगा। तब तक के लिए विवादित भूमि पर धारा 144 लगा दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024