दरौंदा

दारौंदा में दो छात्रा के लापता होने से परिजन परेशान

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दवन छपरा एवं रमसापुर से दो छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में है। परिजनों के काफी खोजबीन बाद जब उनका कोई अता पता नहीं लगा तो इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दवन छपरा निवासी कामेश्वर सिंह की पुत्री सह मध्य विद्यालय बगौरा की आठवीं की छात्रा सपना कुमारी (13) 4 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे घर से विद्यालय पढ़ने के लिए गई। विद्यालय पहुंचने के बाद उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। इस कारण विद्यालय के शिक्षक को पेट दर्द बताकर 9.45 में घर जाने के लिए निकली, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजन विद्यालय गए, जहां जानकारी मिली कि वह छुट्टी लेकर घर चली गई है। काफी खोजबीन करने के बाद कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजन बहन खुशबू कुमारी, भाई विशाल कुमार, चाचा सुरेश सिंह, द्वारिका सिंह, विक्रमा सिंह, कमलावती देवी, गिरजा देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जजहां 21 अगस्त की रात्रि करीब 10 बजे इंटर की छात्रा गायब हो गई। जब उसका पता नहीं चला तो उसकी मां ने थाने को सूचना दी। इस मामले में करीब एक दर्जन व्यक्ति को शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाया गया है। उसने इसकी घटना की सूचना दारौंदा थाने एवं एसपी को दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024