परवेज अख्तर/गोपालगंज :-जिले के कटेया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवां गांव में बाप-बेटे को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में 6 लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दोनों घायलों का इलाज किसी निजी अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र की त्रिलोकवां निवासी राम बहाल यादव ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि रबिबार को उसकी जमीन पर पहले से 144 का मुकदमा चल रहा था उक्त जमीन पर गांव के अवधकिशोर यादव सहित 6 लोग गोबर, नाद, खुटा हला रहे थे मना करने पर उक्त सभी लोगों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया एवं अकाश यादव ने उस के पैकेट से 3 हजार रुपया निकाल लिया, बचाने आया उसका लड़का देवेंद्र यादव को ये सभी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में रामबहाल यादव के बयान पर थाने में अवध किशोर यादव सहित 6 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…