भगवानपुर हाट

सोंधानी में डीलर व उपभोक्ता विवाद में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव में पिछले मंगलवार को राशन को लेकर उपभोक्ता व डीलर के बीच विवाद में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है. एक पक्ष के उपभोक्ता स्वामीनाथ प्रसाद की पुत्री शोभा कुमारी के आवेदन पर सोमवार को जनवितरण प्रणाली के विक्रेता कृष्णा राय सहित उनके चार पुत्रों सरोज कुमार, रोहित कुमार, संजीव कुमार व मनोज राय पर मारपीट कर पांच सौ रुपये सहित साइकिल छीन लेने का आरोप लगाया है.

उसने कहा है कि वह अपने मां के साथ डीलर कृष्णा राय के यहां राशन लेने गई थी, तो उनलोगों ने राशन देने से इंकार करते हुए उसके साथ मारपीट की. वहीं डीलर कृष्णा राय के आवेदन पर शोभा कुमारी, विक्की कुमार, कन्हैया कुमार, अवधनाथ कुमार, राजीव कुमार, पिंटू कुमार तथा गुड्डू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि उक्त लोगों द्वारा राशन कार्ड से नाम कट जाने की बात कहने पर उनलोगों ने उनके साथ मारपीट की और एक हजार रुपये निकाल लिए तथा पंजी तथा कागजात फाड़कर नष्ट कर दिए. प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026